मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पूरे देश में मतदान 7 चरणों में कराया जाएगा और सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
आचार संहिता लागू होते ही सरकार किसी भी नई घोषणा या विकास योजनाओं का शिलान्यास नहीं कर सकेगी। मतदान में देश के 90 करोड़ से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे। सभी स्तरों पर ईवीएम मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है।